प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- फतनपुर थाना क्षेत्र के केवरा कला गांव निवासी विजय बहादुर की 23 वर्षीय पत्नी पूजा रविवार दोपहर घर में रखा अनाज निकाल रही थी। इस दौरान वहां बैठे सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां पहुंचने पर उसकी मौत हो चुकी थी। मेडिकल कॉलेज कर्मियों ने शव पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया। यह भी पढ़ें- जमुई: विषैले सांप के डंसने से एक महिला की हुई मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...