प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी गांव निवासी कुसुम सरोज पत्नी छेदीलाल ने पुलिस को तहरीर दी। हीरागंज का गल्ला कारोबारी 25 फरवरी को उसके घर से गेंहू-चावल खरीदा, जिसकी कीमत 21531 रुपये बनी। कारोबारी अनाज बेचकर 15 दिन में पैसा देने की बात कहकर चला गया। सोमवार को जब वह उसके घर पैसा मांगने गई तो बताया कि उसके बेटे को दे दिया। जब उसने बेटे से पूछा तो उसने रुपये मिलने से मना कर दिया। आरोप है कि जब वह दोबारा उसके पास रुपये मांगने गई तो गालियां देते हुए धमकी दी। पीड़िता कुसुम देवी ने पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.