बोकारो, मई 10 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को नव पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आशिक अंसारी ने प्रखंड के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ अपनी पहली बैठक करते हुए दुकानदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दुकानदारों से कहा कि अनाज के अभाव में किसी की मौत नही होनी चाहिए, अगर ऐसा होता है तो इसकी सारी जवाबदेही आप पर होगी।

निर्देश निर्देश देते हुए कहा कि अगर लाभुक के अंगूठे का निशान ई-पॉश मशीन में नही होता है तो एक अपवाद पंजी खोलकर उसे राशन दे और अपवाद पंजी को महीने की 25 तारीख को हर हालत में आपूर्ति कार्यालय में जमा करे। उन्होंने सोना सोबरन धोती -साड़ी वितरण में नाराजगी ब्यक्त करते हुए कहा कि वितरण काफी स्लो है, इसमें सभी दुकानदार तेजी लावे।

लाभुकों की जानकारी उन्होंने सभी दुकानदारों से कहा कि जिस ...