गया, मार्च 13 -- घर-घर जाकर अंगूठा लेने की मिल रही शिकायतों पर प्रशासन गंभीर हो गई है। साथ ही जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत लाभुकों के बीच अनाज वितरण को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। स्पष्ट कहा गया है कि लाभुकों को राशन उठाव के समय पीडीएस दुकान पर ही पॉश मशीन में अंगूठा लगाना होगा। हाल के दिनों में प्रशासन को यह शिकायत मिल रही थी कि कुछ पीडीएस डीलर घर-घर जाकर लाभुकों का अंगूठा लगवा रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ डीलरों पर दूसरे पंचायतों में जाकर भी लाभुकों से बायोमेट्रिक सत्यापन कराने की शिकायतें सामने आई हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्ती जरूरीप्रशासन का मानना है कि घर-घर जाकर अंगूठा लगवाने की प्रक्रिया से राशन वितरण की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। इससे कई बार वास्तविक लाभुकों को समय पर अनाज नहीं मिल पाता और अनियमितता की संभावना बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.