बस्ती, फरवरी 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। किसानों को अनाजों का वाजिब दाम नहीं मिलने सहित अन्य मुद्दों को लेकर मंगलवार को भाकियू जनकल्याण गुट ने रामनगर ब्लॉक के धौरहरा गांव में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाकियू नेता सुभाष तिवारी ने कहा कि किसानों को सरकार की ओर से अनाजों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण खेती अब किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। उन्होंने बैठक के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीम हिमांशु कुमार को सौंपा। किसानों ने सरकार से मांग की कि सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य के बजाय अनाजों का बेहतर मूल्य दिलाए जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.