दरभंगा, मई 16 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने पर प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को लोगों की मिली-जुड़ी प्रक्रिया सामने आई। जोगियारा के व्यवसायी मुकुल सिंह और नगर नगर परिषद जाले के गुलरेज खान कहते हैं कि इससे ट्रांसपोर्ट भाड़े में बढ़ोतरी तय है। आम लोगों को अनाज, खाद्य तेल, निर्माण सामग्री आदि महंगे दर पर खरीदना पड़ेगा। रतनपुर के किसान अशोक ठाकुर, मुनींद्र ठाकुर, रंजीत ठाकुर, जोगियारा के किसान भोला सिंह आदि कहते हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से खेती-किसानी और रोजमर्रा के सामान पर भी व्यापक असर होगा। वैसे तो शुक्रवार को बस और ऑटो का भाड़ा सामान्य रहा, बावजूद इसके भाड़े में वृद्धि की आशंका बनी हुई थी। यह भी पढ़ें- घर बनाना होगा महंगा, किसानों मजदूरों को खर्च चलाना मुश्किल रतनपुर के अजय ठाकुर, दोघड़ा के रमण कुमार आदि ...