बोकारो, दिसम्बर 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने बुधवार को बोकारो जिले का दौरा किया। इस क्रम में समिति ने बोकारो परिसदन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान ने की। मौके पर विधायक टुंडी मथुरा महतो भी उपस्थित थे। अध्यक्ष ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अनागत प्रश्नों को गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें। समिति को लिखित रूप में सटीक, तथ्यपरक व अपडेट उत्तर उपलब्ध कराएं। बैठक के दौरान विभागवार अनागत प्रश्नों की समीक्षा की गई व संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। समिति ने स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, जल संसाधन, विद्युत, पंचायती राज, पर्यटन, भूमि संरक्षण, विशेष प्रमंडल, शिक्षा, खान एवं भूतत्व विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.