बस्ती, फरवरी 18 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती जनपद के सल्टौआ ब्लाक अंतर्गत हर्दिया गांव में कुत्ते के काटने से एक भैंस की मौत हो गई, कुत्ता पागल बताया जा रहा है। भैंस की मौत के बाद से घरवाले दहशत में हैं। मंगलवार को परिवार के तीन लोग पीएचसी सल्टौआ पहुंचे और कुत्ते के काटने से बचाव का इंजेक्शन एआरवी लगवाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित ने बताया कि एहतियातन इन लोगों को एआरवी का इंजेक्शन लगवाया गया है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. बीएल कन्नौजिया ने बताया कि रैबीज प्रभावित कुत्ते के काटने के बाद किसी जानवर के मांस या दूध के सेवन से संक्रमण की संभावना काफी कम रहती है। हर्दिया गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की भैंस को कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया। घरवालों का कहना है कि भैंस का इलाज कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.