किशनगंज, अप्रैल 13 -- किशनगंज, संवाददाता किशनगंज में सेवा संस्था द्वारा आयोजित 'अनस रहमानी मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा' ने आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। आर.के. साहा महिला कॉलेज में आयोजित इस परीक्षा में 65 पंजीकृत छात्रों में से 58 ने भाग लिया।संस्था के निदेशक अज़हर रहमानी ने बताया कि इस वर्ष चयन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए परीक्षा को दो चरणों में आयोजित किया गया। लिखित परीक्षा कुल 80 अंकों की ली गई, जिसमें छात्रों की शैक्षणिक क्षमता का मूल्यांकन किया गया। इसके अतिरिक्त 20 अंक इंटरव्यू के माध्यम से दिए जाएंगे, जिसमें छात्रों की आर्थिक स्थिति, पारिवारिक पृष्ठभूमि और वास्तविक आवश्यकता का आंकलन किया जाएगा। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.