अल्मोड़ा, अगस्त 24 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। राउमावि चिलियानौला के छात्र मो. अनस का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अल्मोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। कोच मनमोहन सिंह देव ने बताया कि मोहम्मद अनस ने अंडर 14 बालक वर्ग में जिले की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया। अब वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य नरेश त्रिपाठी ने शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...