मेरठ, जनवरी 25 -- मीरपुर जखैड़ा गांव में हुए चर्चित सोहनवीर हत्याकांड ने एक बार फिर सुर्खियों में जगह बना ली है। पांच साल तक अनसुलझी रही इस सनसनीखेज हत्या की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। इस कदम से पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में न्याय की उम्मीद फिर से जाग उठी है। बता दे की जानी थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर जखैड़ा निवासी 25 वर्षीय दूध कारोबारी सोहनवीर पुत्र प्रकाश की वर्ष 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय सोहनवीर सिवाल खास स्थित एक डेरी पर दूध डालकर अपनी गाड़ी से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में रसलपुर धौलड़ी से मीरपुर जखैड़ा मार्ग पर बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.