गया, अप्रैल 29 -- आंबेडकर संघर्ष मोर्चा से जुड़े पूर्व विधायक सतीश दास सहित उनके कई समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मोर्चा से जुड़े लोग एक मई को संविधान सुरक्षा महारैली की अनुमति नहीं मिलने को लेकर गांधी मैदान में अनशन कर रहे थे। बताया गया कि गांधी मैदान में एक मई को संविधान सुरक्षा महारैली कार्यक्रम आयोजन करना था। गांधी मैदान में महारैली आयोजित करने की अनुमति जिला प्रशासन की ओर से नहीं दी गई। इससे नाराज व आक्रोशित मोर्चा से जुड़े मखदुमपुर के पूर्व विधायक सतीश दास अपने समर्थकों के साथ बुधवार को गांधी मैदान में अनशन पर बैठ गए।
पुलिस की कार्रवाई इसकी सूचना पर पुलिस गांधी मैदान पहुंच गई। अनशन समाप्त करने को लेकर पहले बहुत समझाने की कोशिश की गई। बाद में नहीं मानने पर पुलिस पूर्व विधायक सतीश कुमार को हिरासत में लेकर साथ लेकर चली गई। शहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.