अनशन पर बैठे छात्र की बिगड़ी तबीयत, एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल
रांची, अगस्त 7 -- झारखंड में लगातार चल रहे धरना प्रदर्शन पर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र राहुल की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि राहुल का ब्लड प्रेशर और उनकी पल्स काफी डाउन हो गई है।पल्स और बीपी दोनों डाउन हो गए बता दें कि पिछले 14 दिनों से चल रहे प्रदर्शन के दौरान कई छात्र हैं, जो अनशन पर बैठे हुए हैं। अनशन कर रहे लोगों में देवेंद्र महतो प्रमुख चेहरे के रूप में हैं, लेकिन उनके साथ कई छात्र हैं, जो अनशन कर रहे हैं। इस दौरान पलामू के रहने वाले राहुल का वजन तेजी से घट रहा है। शुक्रवार को राहुल का ब्लड प्रेशर और उनकी पल्स तेजी से नीचे गई और हालत बिगड़ने पर उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.