रांची, अप्रैल 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर शनिवार से लोक भवन के समक्ष शुरू हुआ शिक्षकों का धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन रविवार को भी जारी रहा। भीषण गर्मी के बीच अनशन पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष दिलशाद अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे धरना स्थल पर ही बेहोश हो गए। आनन-फानन में सहयोगियों ने उनके चेहरे पर पानी छिड़क कर उन्हें होश में लाया। घटना की सूचना मिलने पर मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी। हालांकि, विकास कुमार चौधरी ने बताया कि शिक्षकों ने धरना स्थल पर ही इलाज की मांग की थी, जिसे प्रशासन ने स्वीकार नहीं किया। इसी विरोध स्वरूप दिलशाद अंसारी ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया और अनशन जारी रखा।40 हजार शिक्षकों का अनिश्चितकालीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.