नई दिल्ली, जुलाई 24 -- सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपनी भूख हड़ताल के 26वें दिन अपना अनशन खत्म कर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हाथों जूस पीकर अपना अनशन खत्म किया। ऐसे में यूपी से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद समेत कुछ नेताओं को उनका इस तरह भूख हड़ताल खत्म करना ठीक नहीं लगा और उन्होंने वांगचुक की आलोचना करते हुए उन पर सरकार के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगाया। जिसके बाद इन आलोचनाओं से आहत वांगचुक की पत्नी ने इन सवाल उठाने वाले लोगों को घेरा है और उनसे राजनीतिक हिसाब-किताब लगाने की बजाय थोड़ी सहानुभूति दिखाने की अपील की है। उधर कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए वांगचुक का आभार जताया है। अनशन तोड़ने को लेकर वांगचुक को निशाने पर लेने वाले लोगों को जोरदार जवाब देते...