गंगापार, जून 30 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। भमोखर गांव में शौचालय निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे आमरण अनशन की खबर हिन्दुस्तान अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को प्रशासन सक्रिय हो गया। खंड विकास अधिकारी कौंधियारा डॉ. कंचन यादव अनशन स्थल पहुंचीं और अनशनरत रमेश भारतीय सहित ग्रामीणों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।बीडीओ डॉ. कंचन यादव ने बताया कि मामला करीब चार वर्ष पुराना है और ग्रामीणों ने इसकी जिला स्तरीय जांच की मांग की है। अनशनकारियों की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कौंधियारा पहुंचाकर आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई। यह भी पढ़ें- शौचालय घोटाले पर ग्रामीण अनशन पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएग...