बस्ती, मार्च 27 -- बस्ती। सीएमओ कार्यालय की ओर से दो स्टाफ नर्सों का स्थानांतरण किया गया। स्टाफ नर्स सुमन चौधरी और सुनीता चौधरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा से सीएचसी कलवारी स्थानांतरण किया गया। यह जानकारी सीएमओ डॉ. राजीन निगम ने दी। उन्होंने बताया कि स्थानांतरण हुई स्टाफ नर्स सीएचसी कलवारी में कार्यभार ग्रहण करेंगी। बताते चलें कि भाकियू नेता उमेश गोस्वामी लगातार इनकी शिकायत कर रहे थे। पिछले कई माह से शपथ पत्र के साथ दी गई शिकायत बाद भी कार्रवाई नहीं की गई तो उन्होंने अनशन की घोषणा कर दी। अब प्रशासनिक हस्तक्षेप् के बाद सीएमओ ने इन दोनों का स्थानान्तरण कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...