हमीरपुर, अप्रैल 30 -- मौदहा, संवाददाता। एसडीएम व पेशकार के स्थानांतरण की मांग को लेकर जारी वकीलों के अनशन के चौथे दिन गुरुवार को तहसील प्रशासन ने दो नामजद वकीलों सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि शाम को बार संघ के अध्यक्ष ने भी दो वकीलों पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुल मिलाकर वकीलों का अनशन आपसी उठापटक का शिकार होकर धड़ाम होता दिख रहा है। यह भी पढ़ें- तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हुआ तो 4 मई से होगा आंदोलनएसडीएम और पेशकार के स्थानांतरण की मांग बताते चलें कि कस्बे में लगभग एक महीने पहले एसडीएम के पेशकार पीयूष सक्सेना और एक वकील के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमें वकीलों ने एसडीएम और उनके पेशकार को हटाने के लिए आंदोलन शुरू किया था। इसी क्रम में वकीलों ने चार दिन पहले तहसील परिसर में क्रमिक अन...