चित्रकूट, अप्रैल 7 -- चित्रकूट। बरगढ़ कस्बे से गाहुर होकर एमपी को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन में बैठे ग्रामीणों को मनाने के लिए मानिकपुर विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि खराब सड़क का जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है, लेकिन ग्रामीण फिलहाल आश्वासन पर आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। करीब एक दशक से बरगढ़ कस्बे से गाहुर होते हुए एमपी के डभौरा को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह खराब है। इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से सर्वाधिक आवागमन में दिक्कतें बरसात के समय होती है। सड़क में जलभराव होने की वजह से गड्ढों में छोटे वाहन फंस जाते हैं। लोगों का कहना है कि सड़क में पैदल भी चलना मुश्किल हो रहा है। करीब एक दर्जन से अधिक गांव और मजरे इस मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.