अनवार नगर में खाली प्लाट में लगी भीषण आग
उन्नाव, जून 23 -- उन्नाव, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के अनवार नगर मोहल्ला में हाथी वाले मंदिर के सामने स्थित एक खाली प्लाट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्लाट में रखे प्लास्टिक के पाइप और अन्य सामान से आग ने तेजी पकड़ ली। आसपास बने घरों तक आग पहुंचने की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने से सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि खाली प्लाट में प्लास्टिक के पाइप समेत अन्य ज्वलनशील सामान रखा हुआ था। जिससे आग तेजी से फैल गई। आग की चपेट में आकर प्लाट में खड़ा एक ऑटो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.