छपरा, अप्रैल 9 -- कोपा। जलालपुर प्रखण्ड कीअनवल पंचायत भवन पर गुरुवार को मुखिया व प्रधानाध्यापक के बीच चली आ रही गुत्थी जलालपुर बीडीओ व जलालपुर बीईओ की मौजूदगी में सुलझा ली गई। जानकारी के अनुसार अनवल पंचायत सरकार भवन का निर्माण स्कूल की जमीन पर चल रहा था। जमीन का अनापत्ति प्रमाण पत्र जलालपुर अंचल पदाधिकारी अभिनाश कुमार ने दिया था। बीडीओ बिनोद कुमार प्रसाद व प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी निभा कुमारी,मुखिया प्रतिनिधि बिरेन कुशवाहा,उपसरपंच प्रतिनिधि मुन्ना कुमार साह पारस साह,सुनील कुमार साह की मौजूदगी में निर्णय लिया गया कि पंचायत सरकार भवन जहां बन रहा है, वहीं बनेगा। स्कूल के बगल में सरकारी जमीन को स्कूल के नाम से मुहैया कराया जाएगा ताकि स्कूल अपनी प्रयोगशाला बना सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.