प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। खेल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के बालक-बालिका दोनों वर्ग में अनवर हॉकी सोसाइटी की टीम विजेता बनी। जिला खेल अधिकारी पूनमलता राज ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। बालक वर्ग के पहले मैच में शंकर दयाल रोड की टीम ने जेएनवी प्रतापगढ़ को 1-0, दूसरे मैच में अनवर हॉकी सोसाइटी ने वीएस मेमोरियल को 2-0 गोल से हराया। पहला सेमी फाइनल अनवर हॉकी सोसाइटी ने शंकर दयाल रोड को 1-0 और दूसरे सेमीफाइनल में खेलो इंडिया हॉकी सेंटर ने अनवर हॉकी सोसायटी-बी को 2-0 से हरा दिया। फाइनल मुकाबला अनवर हॉकी सोसायटी ने खेलो इंडिया हॉकी सेंटर को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में अनवर हॉकी सोसायटी ने स्टेडियम रेड को 2-0, दूसरा सेमीफाइनल खेलो इंडिया हॉकी सेंटर ने अनवर ...