अनवरत कृतन सेवा संस्थान भद्रकाली मंदिर परिसर में करेगी गौशाला निर्माण
चतरा, जून 2 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। इटखोरी भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित अनवरत कृतन सेवा संस्थान धर्मप्रेमियों की एक बैठक आयोजित की गई । बैठक मर धार्मिक सामाजिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की गई । बैठक में कई प्रस्ताव लिए गए जिनमें मुख्य रूप से 25 वर्षो से अनवरत चल रहे कृतन को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया गया । माँ भद्रकाली अनवरत कृतन सेवा संस्थान द्वारा मंदिर परिसर में फूल एव फलदार पौधरोपण तथा बागवानी विकसित करने का निर्णय लिया गया जिससे प्रतिदिन माता को ताजे फूल एवं माला अर्पित की जा सके । संस्थान द्वारा गौशाला निर्माण की योजना पर भी चर्चा की गई, जिससे गौ सेवा के साथ साथ माँ भद्रकाली के दरबार मे महाप्रसाद एवं महाभण्डारे का आयोजन सुचारू रूप से किया जा सके। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुन्देल समाज युवा प्रतिभा सम्मान समारोह आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.