मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के आरोपुर निवासी अनमोल कुमार झा को सनातन बोर्ड परिषद का सरैया प्रखंड कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया है। संगठन मंत्री देवानंद मिश्रा ने चयन पत्र जारी किया है। जिला कोऑर्डिनेटर गोपाल झा, पारू विधानसभा कोऑर्डिनेटर रंजन कुमार, कमलेश पांडेय, संजय कुमार सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी। नेताओं ने कहा कि झा के मनोनयन से सरैया प्रखंड में संगठन को मजबूती मिलेगी और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। वहीं, अनमोल कुमार झा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.