हरदोई, अक्टूबर 2 -- हरदोई। नया गांव भैंसरी निवासी अनमोल वर्मा को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। अनमोल वर्मा के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन में उनकी सक्रियता और लगातार किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। समर्थकों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने अजय यह भी पढ़ें- Sarika appointed Secretary of the BJP State Women's Wing

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...