सोनभद्र, सितम्बर 22 -- अनपरा,संवाददाता। आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज (एबीआईसी), रेणुसागर के होनहार शतरंज खिलाड़ियों ने 70वीं विद्यालयी स्तरीय राज्य शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- तीन छात्राओं का राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनराज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता अलीगढ़ स्थित धर्म समाज इंटर कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 7 के छात्र अनमोल श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कक्षा 8 के छात्र अश्विनी कुमार ने भी बेहतरीन खेल का ...