चतरा, मई 24 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में अनमैप 2003 मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार को कर दिया गया है। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार अब उन मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा, जिनका नाम पुराने अभिलेखों से मेल नहीं खा रहा है। प्रखंड में करीब 32 हजार मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया जाना है। इसे लेकर बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निर्वाचन विभाग के अनुसार जिन मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज नहीं है या जिनकी प्रविष्टि अनमैप की श्रेणी में है,उन्हें अपने माता-पिता के नाम के साथ मैपिंग करानी होगी। इसके लिए संबंधित मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- अनमैप्ड मतदाताओं की सूची देखने पहुंच रहे वोटर विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना जरूरी कागजात के नामों का सत्यापन संभव नहीं हो पाएगा। बताया गय...