लातेहार, जून 14 -- बेतला, प्रतिनिधि। निर्वाचन विभाग के निर्देश से क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया चल रही है। मैपिंग का आज आखिरी दिन है। ऐसे में अनमैप्ड वोटरों और दस्तावेजों की विसंगतियों ने एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ की चिंताएं बढ़ा दीं हैं। इसबारे में बेतला के बीएलओ अखिलेश विश्वकर्मा, उमेश बैठा,रामाधार सिंह आदि ने बताया कि अधिकांश अनमैप्ड वोटरों द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों में कई तरह की विसंगतियां हैं। कई वोटरों के नाम मतदाता सूची में तो हैं, पर उनका नाम,पता, और अन्य जरूरी जानकारियां सूची से मेल नहीं खा रहीं हैं। ऐसे में एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने में उन्हें काफी परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- अंतिम दिन मैपिंग के लिए बूथों पर पहुंचे मतदाता नतीजतन वे दस्तावेजों के सत्यापन के लिए जांच और सुधार की प्रक्रिया बार-बार अ...