मुरादाबाद, फरवरी 28 -- हरथला कॉलोनी से रेस्क्यू किए गए तेंदुए को शनिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद अमानगढ़ के जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने बताया कि तेंदुआ अब सुरक्षित प्राकृतिक आवास में है। वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल जांच के दौरान तेंदुए के शरीर पर मामूली चोट के निशान पाए गए। उसके होठ पर भी हल्की चोट आई थी, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य और स्थिर है। उन्होंने बताया कि संभावना है कि तेंदुआ भटककर घनी आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया था। पर्याप्त निगरानी और उपचार के बाद उसे अमानगढ़ के सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया, जहां भोजन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। वन विभाग ने जंगल से सटे इलाकों के लोगों से सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव की सूचना तत्काल विभाग को देने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.