गाजीपुर, अगस्त 6 -- गाजीपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गाजीपुर में 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक 15 दिवसीय विशेष अभियान 'मिशन सेफ फ्यूचर 2.0' चलाया जाएगा। अभियान के तहत सभी स्कूलों के स्वामित्व वाले तथा अनुबंधित वाहनों का सत्यापन किया जाएगा। अनफिट वाहनों वाले विद्यालयों की 'रेड लिस्ट' तैयार कर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जाएगी। बार-बार नोटिस के बावजूद फिटनेस न कराने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा-53 के तहत पंजीयन निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों को वाहन चालकों की काउंसलिंग, स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही पूर्व में खराब घोषित कर संचालन से बाहर किए ग...