अनफिट वाहनों से विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा
बलरामपुर, मई 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में अनफिट स्कूल बसों और वैनों से बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। मार्च में स्कूल बस की फर्श टूटने से आगरा में छात्र की मौत के बाद शासन ने जर्जर वाहनों के संचालन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद जिले में कई स्कूल वाहन मानकों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग ने जिले के 46 विद्यालय प्रबंधकों को 127 अनफिट स्कूल वाहनों के संबंध में नोटिस जारी किया था। विभागीय जांच के बाद अधिकांश स्कूलों ने कमियां दूर कर ली हैं, लेकिन अब भी 20 नए अनफिट वाहन चिन्हित किए गए हैं, जिनका फिटनेस प्रमाणन बाकी है। इन सभी को विभाग ने नोटिस जारी कर शीघ्र कमियां दूर करने की चेतावनी दी है।
अनफिट वाहन और बच्चों की सुरक्षा जिले में 165 निजी विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 417 पंजीकृत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.