अनपरा -ओबरा की बंद इकाइयां चालू
सोनभद्र, जुलाई 12 -- अनपरा,संवाददाता। उत्पादन निगम के अनपरा बिजलीघर की 500 मेगावाट की 08 जुलाई से सी एण्ड आई फाल्ट से बंद चल रही छठवीं इकाई को रविवार 12 जुलाई की सुबह चालू कर लिया गया है। परियोजना प्रबन्धन के मुताबिक सुबह 09:31 पर इस इकाई को सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइज कर लिया गया। इसी के साथ बिजलीघर की सभी सातों इकाइयों से पूर्ण क्षमता के साथ एक बार फिर उत्पादन प्रारम्भ हो गया है। इससे पूर्व ओबरा बिजलीघर की भी 09 जुलाई से कम्प्रेशर लिकेज के कारण बंद हुई 200 मेगावाट की 13वीं इकाई भी शनिवार को चालू हो गयी थी लेकिन ओबरा सी की 660 मेगावाट की पहली इकाई समेत 3504 मेगावाट की अनपरा सी ,हरदुआगंज,घाटमपुर आदि की इकाइयां तकनीकी कारणों से बंद होने के कारण पीक आवर्स में बिजली खपत कम होने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सिस्टम कंट्रेाल के मुताबिक बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.