सोनभद्र, अप्रैल 12 -- अनपरा,संवाददाता। नेशनल हाइवे-39 पर शनिवार शाम राख ले जा रहे हाइवा और दूघ ला रहे ट्रक में भीषण टक्कर में चालक-खलासी की जलकर हुई मौत के बाद एक बार फिर ऊर्जांचलवासियों में भारी आक्रोश है। सम्पूर्ण भारत टैक्सी यूनियन कल्याण समिति ने हाइवे पर मानक का दस गुना ट्रैफिक हो जाने पर भी इसका चौड़करण न कराये जाने,पटरियों का सुदृढीकरण न कराने और जगह-जगह राख गिराये जाने को बढृती दुर्घटनाओं की वजह बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग मुख्य मंत्री से की है। अध्यक्ष कल्याण समिति रामजी गुप्ता का आरोप है कि हाइवे पर दुर्घटना के बाद आग में चालक खलासी जलते रहे लेकिन एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड का बंदोबस्त न होने से राहत समय पर नही मिली। हाइवे चौड़ीकरण की बात तो दीगर हाइवे की पटरियों पर गड्ढे भरे पड़े है,साइनेज गायब है,आबादी क्षेत्र में अतिक्रम...