अनपरा से पूर्ण क्षमता से उत्पादन ने सम्भालें हालात
सोनभद्र, अगस्त 12 -- अनपरा, संवाददाता। मानसून की बेरूखी से उमस भरी गर्मी के कारण बिजली खपत लगातार 590 मिलियन यूनिट से अधिक बनी हुई है। पीक डिमाण्ड भी 30 हजार मेगावाट तक पहुंचने के कारण रिहन्द जलाशय के जलस्तर में मामूली वृद्धि के बावजूद जलविद्युत गृहों से उत्पादन कर हालात सम्भाले जा रहे है। इस दौरान उत्पादन निगम के ओबरा बिजलीघर की 660 मेगावाट की 14वीं और 200 मेगावाट की 12 वीं तथा हरदुआगंज की 250 मेगावाट की नौंवी इकाई बंद होने का उसर बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है। अनपरा बिजलीघर से लगातार पूर्ण क्षमता से हो रहे उत्पादन ने इन हालात में काफी राहत दी है। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक बीते 24 घंटो के दौरान अनपरा बिजलीघर से कुल52.835 मियू (2200 मेगावाट) बिजली प्रदेश को दी गयी।
बिजलीघर की स्थिति एमईआईएल अनपरा सी की 600 मेगावाट की दूसरी इकाई 15 अगस्त तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.