अनपरा सी की छ: सौ मेगावाट की दूसरी इकाई बंद
सोनभद्र, मई 14 -- अनपरा,संवाददाता। निजी क्षेत्र के एमईआईएल अनपरा सी बिजलीघर की 600 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई को गुरुवार 14 मई की सुबह लगभग 1:54 पर बंद करना पड़ा है। तकनीकी समस्या के कारण बंद हुई इस इकाई के बंद होने से लगातार दो माह से पूर्ण क्षमता से उत्पादन कर रहे बिजलीघर को ब्रेक लगा है। इससे पूर्व इस बिजलीघर की इतनी ही क्षमता की पहली इकाई को टरबाइन में वाइब्रेशन आने के कारण 12 मार्च को बंद किया गया था लेकिन 14 मार्च को बिजलीघर से पूर्ण क्षमता से उत्पादन प्रारम्भ हो गया था। यूपीएसएलडीसी के मुताबिक इस इकाई से अब 17 मई तक पुन:उत्पादन शुरू होने की सम्भावना है। 12 सौ मेगावाट के इस बिजलीघर की पहली इकाई फिलहाल पूर्ण क्षमता से उत्पादन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.