सोनभद्र, जनवरी 22 -- ओबरा। स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में चल रहा आठवां मास्टर ब्लास्टर टी 20 कप में गुरुवार को अनपरा बोर्ड इलेवन बनाम ओबरा बोर्ड इलेवन के बीच मैच खेला गया। अनपरा बोर्ड इलेवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवरो के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ओबरा बोर्ड इलेवन की टीम ने अपने 7 विकेट खोकर 169 रन बनाएं। जवाबी पारी खेलने उतरी अनपरा की टीम ने 8 विकेट खोकर 170 बना कर मैच जीत लिया। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अनपरा बोर्ड इलेवन की टीम के दिनेश पनिका को चुना गया। निर्णायक की भूमिका में सोनू राय, प्रदीप शर्मा रहे। शुक्रवार को अनपरा बोर्ड इलेवन बनाम हिंडौलको इंडस्ट्रीज के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.