सोनभद्र, अप्रैल 8 -- अनपरा,संवाददाता। उत्पादन निगम के अनपरा बिजलीघर की बीते दो अप्रैल को तकनीकी कारणों से बंद चल रही 210 मेगावाट की तीसरी इकाई को बुधवार आठ अप्रैल तड़के चालू कर लिया गया है। इस इकाई के सिंक्रोनाइज होते ही एक बार फिर अनपरा बिजलीघर से लगभग पूर्ण क्षमता से सभी सातों इकाइयों से उत्पादन शुरू हो गया। इस बीच बारिश-आंधी के कारण बिजली की मांग में भारी गिरावट देखने को मिली। यूपीएसएलडीसी के मुताबिक मांग कम होने के कारण 3040 मेगावाट की कुल 16 इकाइयों को बंद करा दिया गया है। हरदुआगंज बिजलीघर की 1270 मेगावाट की सभी चारों इकाइयों को बंद करा दिया गया है। इसके अलावा जवाहरपुर की 1320 मेगावाट की दोनों,बजाज की 450 मेगावाट की सभी दस इकाइयां बंद करा दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.