सोनभद्र, मार्च 9 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा सीआईएसएफ ग्राउंड में खेली जा रही ऊर्जान्चल कप टी 20 लैदर क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में अनपरा परियोजना ने एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली को 9 विकेट से हराकर चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। सोमवार को फाइनल में एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 119 रन ही बना पाई जिसमें रिमांशु ने 30, पंकज ने 29 रन बनाए, अनपरा के तरफ से शशांक, अंकित ने 2-2, विकेट लिए जवाब में अनपरा परियोजना ने 16 ओवर में 1 विकेट पर 123 रन बनाकर विजेता बनी । श्वेताभ 24, कप्तान सोनू पनिका ने 50 नाबाद, नितेश ने 41 रन नाबाद बनाये । मैन ऑफ द मैच कप्तान सोनू पनिका को दिया गया । मैन ऑफ द सीरीज व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अनपरा के विश्वजीत सिंह रहे। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सिंगरौली के पंकज कुशवाहा रहे।विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.