सोनभद्र, जनवरी 8 -- अनपरा। उत्पादन निगम की अनपरा परियोजना की गुरुवार सुबह अचानक पांच इकाइयों से उत्पादन ठप हो गया। 1630 मेगाावाट क्षमता की इन इकाइयों से एक साथ उत्पादन ठप होने से हड़कम्प मच गया। अनपरा परियोजना के स्विचयार्ड में लगे लाइट अरेस्टर में कोहरे के कारण आयी तकनीकी खराबी का बस पर पड़े असर को इकाइयां ठप होने की मुख्य वजह प्रबन्धन बता रहा है। परियोजना के मुख्य महाप्रबन्धक जेपी कटियार ने बताया कि फाल्ट का पता लग गया है। उसे दुरुस्त कर बंद सभी पांचों इकाइयों को लाइटअप किया जा रहा है। दोपहर तक परियोजना से उत्पादन पूरी तरह सामान्य कर लिया जायेगा। स्विच यार्ड में तकनीकी खराबी से सुबह 08:01 पर अनपरा अ ताप परियोजना की 210 मेगावाट क्षमता वाली तीनों इकाइयां और अनपरा ब ताप परियोजना की पांच सौ मेगावाट क्षमता की दोनों इकाइयां अचानक ट्रिप हो गयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.