अनपरा डी की 500 मेगावाट की सातवीं इकाई हुई बंद
सोनभद्र, सितम्बर 15 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा बिजलीघर की पांच सौ मेगावाट की सातवीं इकाई से उत्पादन ठप हो गया है। 13 सितम्बर को 01:30 पर इस इकाई को तकनीकी खराबी आने के बाद बंद करना पड़ा। इस इकाई से अब 16 सितम्बर तक उत्पादन शुरू हो पाने की उम्मीद प्रबन्धन ने जतायी है। इससे पूर्व उत्पादन निगम के ही जवाहरपुर बिजलीघर की भी 660 मेगाावाट की दूसरी इकाई को ब्वायलर ट्यूब लिकेज के कारण बंद करने से सूबे में बिजली किल्लत बुरी तरह गहरा गयी। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक ओबरा सी की दो इकाइयों समेत 5340 मेगावाट की कुल दस इकाइयां तकनीकी वजह से बंद होने से हालात बिगड़ गये और लगभग 33 मियू की आपात कटौती कर हालात सम्भालने पड़े। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और नगर पंचायत-तहसील में दो घंटों तक की रोस्टरिंग करने के निर्देश जारी किये गये है।एनटीपीसी रिहंद-सिंगरौली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.