अनपरा डी की 500 मेगावाट की दूसरी इकाई बंद
सोनभद्र, मई 10 -- अनपरा,संवाददाता। उत्पादन निगम के अनपरा डी बिजलीघर की पांच सौ मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई से उत्पादन बंद हो गया है। तकनीकी कारणों से इस इकाई को रविवार दस मई अपरान्ह 12:02 पर बंद करना पड़ा है। इस इकाई को दुबारा चालू होने में लगभग 72 घंटे लगने की उम्मीद सिस्टम कंट्रोल ने जतायी है। इस बीच बीते सप्ताह बारिश-आंधी के कारण बुरी तरह लुढ़की बिजली खपत में एक बार फिर वृद्धि से मुश्किलें होने लगी है। बीते सात मई से तकनीकी कारणों से बंद हुई ओबरा की 200 मेगावाट की नौंवी ओबरा सी की 660 मेगावाट की पहली और घाटमपुर की 660 मेगावाट की दूसरी इकाई का रविवार दोपहर तक चालू न हो पाने को इसकी वजह बताया जा रहा है। यूपीएसएलडीसी के मुताबिक बिजली की रोजना खपत बीते 24 घंटो में 465 मियू तक पहुंच गयी है नतीजतन बंद इकाइयां यदि चालू नही हुई तो फिर महंगी ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.