सोनभद्र, मई 27 -- अनपरा,संवाददाता। मौसम में आये हल्के बदलाव से 22 मई को रिकार्ड 669 मिलियन यूनिट तक पहुंची बिजली खपत में मंगलवार को लगभग 46 मिलियन यूनिट की कमी आने के बाद भी कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति में सिस्टम कंट्रोल के पसीने छूटते रहे। एनर्जी एक्सचेंज से बिजली ले कर हालात सम्भालें गये।

तकनीकी समस्याएँ उत्पादन निगम के अनपरा,जवाहरपुर के साथ ही एनयूपीपीएल के घाटमपुर की लगभग 1530 मेगावाट की इकाइयां बंद होना इसकी वजह बनी। अनपरा बिजलीघर की 210 मेगावाट की दूसरी इकाई को मंगलवार शाम 17:31 पर तकनीकी खराबी के बाद बंद करना पड़ा है। इस इकाई से अब 29 मई तक पुन: उत्पादन शुरू हो पाने की सम्भावना प्रबन्धन ने जतायी है।

इकाइयों की स्थिति इस बीच जवाहरपुर की भी 660 मेगावाट की दूसरी इकाई को जीटी ट्रिप होने के कारण बंद करना पड़ा। इस इकाई से अब गुरुवार तक श...