अनपरा-गरबंधा की बत्ती गुल रहेगी आज
सोनभद्र, जून 28 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा-गरबंधा की बिजली सोमवार 29 जून की सुबह से दोपहर तक बंद रहेगी। इस दौराना बिजली विभाग द्वारा शटडाउन लेकर अनपरा-गरबंधा फीडर के अण्डरग्राउण्ड केबुल को डीपी पर जोड़ने का कार्य किया जायेगा। अवर अभियंता विद्युत वितरण खण्ड पिपरी बीना सब स्टेशन अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह दस बजे से अपरान्ह चार बजे तक का शटडाउन लेकर नया अण्डरग्राउण्ड केबुल पोल के डीपी पर लगाने का कार्य किया जाना है। इसके लिए अनपरा और गरबंधा की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शेष अन्य फीडरों की बिजली पूर्ववत सामान्य रहेगी। सभी उपभोक्ता इस संदर्भ में अपने पानी आदि भरने के जरूरी कार्य सुनिश्चित करलें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.