सोनभद्र, जनवरी 31 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा के सीआईएसएफ मैदान में खेली जा रही 51वी डिस्कॉम/परियोजना फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के फाइनल में ओबरा ने बेहद रोमांचक मैच में अनपरा को शूट आउट में 5-4 से शिकस्त दे कर खिताब पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अनपरा और ओबरा के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मैच के निर्धारित समय तक दोनों ही टीम बराबरी पर रही जिसके बाद मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के द्वारा लिया गया। इस में ओबरा की टीम ने अनपरा पर 5-4 से विजयी हासिल की। अनपरा की टीम द्वितीय एवं परीक्षा की टीम तृतीय स्थान पर रही । समापन मैच के मुख्य अतिथि परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक दूधनाथ जी एवं महाप्रबंधक प्रशासन निखिल चतुर्वेदी ने सभी विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी । प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.