सोनभद्र, अप्रैल 30 -- अनपरा,संवाददाता। बीते पखवाड़े से लगातार पूर्ण क्षमता से उत्पादन कर रहे अनपरा बिजलीघर के जनरेशन में ब्रेक लगा है। उत्पादन निगम के सर्वाधिक क्षमता वाले अनपरा बिजलीघर की पांच सौ मेगावाट की चौथी इकाई से गुरुवार 30 अप्रैल की सुबह 09:19 पर उत्पादन ठप हो गया है। तकनीकी कारणों से बंद हुई इस इकाई से अब 3 मई तक उत्पादन शुरू होने की सम्भावना जतायी गयी है। इस बीच ओबरा बिजलीघर की भी 200 मेगावाट की 12वीं व 13वीं इकाइयां तकनीकी कारणों से ही बंद रहने से रोजाना 161 मियू तक प्रदेश को बिजली आपूर्ति कर रहे उत्पादन निगम को झटका लगा है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश बनी आफत,घंटो बत्ती गुल इस बीच बुधवार-गुरुवार को प्रदेश में आंधी संग बरसात ने थोड़ी राहत दी है। 587 मियू तक रिकार्ड स्तर पर पहुंच गयी बिजली खपत में बीते 24 घंटों के दौरान लगभग 56 मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.