अनपरा की 210 मेगावाट की पहली इकाई बंद
सोनभद्र, मई 17 -- अनपरा,संवाददाता। उत्पादन निगम के अनपरा बिजलीघर की 210 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई से शनिवार अपरान्ह उत्पादन बंद हो गया। इस इकाई के जीटी में आयी समस्या को लेकर इकाई को बंद किये जाने की जानकारी सिस्टम कंट्रोल ने देते हुए 24 घंटो में इसके पुन: चालू करने की उम्मीद जतायी है। इस बीच बिजली की पीक डिमाण्ड एक बार फिर उछल कर मई के सर्वाधिक स्तर 27775 मेगावाट के पार पहुंच गयी। इस दौरान अनपरा की पहली इकाई के बाद ललितपुर एलपीजीसीएल की 660 मेगावाट की तीसरी इकाई से रविवार सुबह 02:46 पर एक बार फिर उत्पादन ठप हो गया। 13 मई को बंद इस इकाई को 16 मई की रात्रि में ही चालू किया गया था। नतीजतन हालात सम्भालने के लिए सिस्टम कंट्रोल का भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.