सोनभद्र, मई 3 -- अनपरा,संवाददाता। उत्पादन निगम के अनपरा बिजलीघर की बीते 30 अप्रैल से तकनीकी कारणों से बंद चल रही पांच सौ मेगावाट क्षमता की चौथी इकाई को शनिवार 12:50 पर सफलता पूर्वक सिंक्रोनाइज कर लिया गया। इस इकाई से देर शाम तक पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू हो जाने की जानकारी प्रबन्धन ने देते हुए बताया कि बिजलीघर की सभी इकाइयों से उत्पादन शुरू हो गया है। ओबरा बिजलीघर की भी दो मई को15:31 पर पीए फैन में आयी तकनीकी खराबी बंद हुई 200 मेगावाट की 12वीं इकाई को भी रविवार तीन मई अपरान्ह 12:10 पर चालू कर लिया गया है। सस्ती बिजली देने वाली इन दोनों इकाइयों के चालू होने के बाद बिजली खपत में आयी कमी के मद्देनजर पारीछा बिजलीघर से उत्पादन बंद करा दिया गया। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक प्रदेश में आंधी-बारिश के कारण बिजली की मांग में भारी कमी आयी है। नतीजतन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.