सोनभद्र, मई 2 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा-ओबरा परियोजनाओं में तैनात कई मुख्य अभियंताओं के स्थानान्तरण किये गये है। उत्पादन निगम प्रबन्धन ने जारी आदेश में अनपरा परियोजना में महाप्रबन्धक प्रशासन पद पर तैनात निखिल चतुर्वेदी को अब ओबरा भेज दिया है।उन्हे महाप्रबन्धक प्रशासन ओबरा ब के साथ ही ओबरा स की भी जिम्मेदारी दी गयी है। उनका स्थान अब अनपरा में इं सोमनाथ मिश्रा को दिया गया है। इं सोमनाथ मिश्रा ओबरा में मुख्य अभियंता स्तर दो पद पर तैनात थे। मुख्य अभियंता स्तर दो अनपरा अ ताप परियोजना इं दूघनाथ को मुख्य अभियन्ता ओबरा ब ताप परियोजना बनाया गया है। उनके स्थान पर अब ओबरा से प्रोन्नत होकर अनपरा आये इं धीरेन्द्र कुमार सिंह पद भार सम्भालेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.