अनपरा-ओबरा की तीन इकाइयां बंद
सोनभद्र, अप्रैल 11 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा-ओबरा बिजलीघरों की कुल 1360 मेगावाट क्षमता की 03 इकाइयों से उत्पादन ठप हो गया है। ब्वायलर ट्यूब लिकेज और टरबाइन की सम्स्याओं के कारण बंद हुई इन इकाइयों को 13 अप्रैल तक पुन:उत्पादनरत कर लिए जाने की जानकारी सिस्टम कंट्रोल ने दी है। अनपरा बिजलीघर कीपांच सौ मेगावाट की पांचवीं इकाई को गुरुवार देर शाम तकनीकी खराबी आने पर बंद करना पड़ जबिक ओबरा की 200 मेगावाट की नौंवी और ओबरा सी 660 मेगावाट की दूसरी इकाई को क्रमश:शुक्रवार रात्रि में व शनिवार 11 अप्रैल की सुबह 9:11 पर बंद करना पड़ा है। इन इकाइयों के बंद होने से हालांकि यूपीएसएलडीसी को महंगी बिजली खरीद कर हालात सम्भालने पड़े लेकिन मांग कम होने से अघोषित कटौती के हालात पैदा नही हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.