अनपढ़ चाय बेचने वाला चला रहा फर्जी मेडिकल कॉलेज, भड़का सुप्रीम कोर्ट; UGC को निर्देश
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- उत्तर प्रदेश के एटा में जर्जर फार्महाउस से चल रहे फर्जी मेडिकल कॉलेज का मामला सामने आया है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और सभी नियामक संस्थाओं को सार्वजनिक एडवाइजरी जारी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि लोगों को दाखिला लेने से पहले शैक्षणिक संस्थानों की प्रामाणिकता जांचने के लिए जागरूक किया जाए।क्या है पूरा मामला? सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस एनवी अंजारी की पीठ ने उत्तर प्रदेश के एटा जिले के महमूदपुर नगरिया गांव में चल रहे एक कथित फर्जी मेडिकल कॉलेज से जुड़े मामले पर संज्ञान लिया। एक सितंबर की अखबारी रिपोर्ट के मुताबिक, यह संस्थान एक जर्जर फार्महाउस से संचालित हो रहा था। यहां डी फार्मा, बी फार्मा और बीएससी नर्सिंग जैसे कोर्स कराने का दावा किया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.